अमित शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- ‘अन्ना हजारे की बदौलत केजरीवाल बने CM’

दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। जहां दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपनी फ्री सेवाओं का बखान करते नहीं थक रही हैं, तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी केजरीवाल सरकार को फेलियर साबित करने में नहीं हुई हैं।
बता दें कि दिल्ली के मटियाला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे की बदौलत मुख्यमंत्री बने और लोकपाल के लिए कानून तक नहीं ला पाए और जब प्रधानमंत्री मोदी लेकर आए तो केजरीवाल ने दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।
अमित शाह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अगर देश में झूठे वादे करने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहला पुरस्कार जीतेंगे। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए वादों को भूल गए हैं। आप (अरविंद केजरीवाल) भले अपने वादे भूल जाएं, लेकिन दिल्ली की जनता इसे नहीं भूलेगी।
अमित शाह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे की मदद से मुख्यमंत्री बने लेकिन लोकपाल कानून लेकर नहीं आए और नरेंद्र मोदी ने जब यह कानून बनाया तो दिल्ली में इसे लागू नहीं कर रहे। पिछले साढ़े चार साल तक मुख्यमंत्री यह कहते रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें काम नहीं करने दिया, इसलिए दिल्ली में विकास नहीं हुआ। अब आप कह रहे हैं कि पिछले पांच साल में आपने दिल्ली को विकसित कर दिया।