अर्णब गोस्वामी को यूपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी नसीहत, Twitter पर लिखी ये बातें…

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चारों ओर से आरोपियों को फांसी देने की मांग उठ रही है। मामले को लेकर रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया। इसी के बाद से अर्णब चर्चाओं में आ गए हैं। अर्णब का आरोप है कि बीती रात जब वह अपने पत्नी के साथ ऑफिस से घर जा रहे थे तो दो बाइक सावर बदमाशों ने उनपर हमला किया। जिसमें उनकी कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन बदमाश उनकी कार पर स्याही फेंककर ही चले गए। अर्णब ने हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। अर्णब ने कहा कि हमला करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ट्विटर पर #ArnabGoswami और #BJPTrolls का इस्तेमाल करते हुए कबीरदास की दो लाइनों के जरिए अर्णब गोस्वामी को नसीहत दी है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया कि ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय।
ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय |
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 23, 2020
औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय |#ArnabGoswami #BJPTrolls
बता दें कि अर्णब गोस्वामी ने पालघर लिंचिंग घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, इस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के चलते नागपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी विनीता साहू ने बताया कि अर्णब गोस्वामी के खिलाफ सेक्शन 117, 120 बी, 153 ए, 153 बी, 295 ए, 290 ए, 500, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी एक केस दर्ज किया गया है।