इस राजकुमारी को “गाय” पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा, लोगों की कड़ी कार्रवाई की मांग

हिन्दू धर्म के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गाय की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि गाय में देवी-देवाओं का बास होता है। इसीलिए घर में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है। लेकिन संयुक्तल अरब अमीरात (यूएई) की राजकुमारी एक बार फिर गाय को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद वह चर्चाओं में आ गई हैं।
यूएई की राजकुमारी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और पिछले कुछ समय से किसी न किसी ट्वीट की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। दरअसल राजकुमार अल कासिमी सोशल मीडिया पर हेट स्पीच के खिलाफ एक अभियान चला रही हैं। पिछले दिनों राजकुमारी हेंद ने भारत पर निशाना साधा और निशाना साधने के लिए उन्होंने अमेरिका में किस तरह से कुत्तों के साथ बर्ताव होता है, इसका सहारा लिया।
I never criticized your worship of cows. I stated a fact. Cows are worshipped as Gods, Hinduism teaches peace, but a new group of violent political group of people are abusing Minorities.
That is wrong in Hinduism, wrong in Islam, wrong in Christianity and wrong in Judaism.— Princess Hend Al Qassimi (@LadyVelvet_HFQ) May 1, 2020
कासिमी ने लिखा कि ‘भारत में लोग इंसान से ज्यादा गाय के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।’ अल कासिमी का ट्वीट करना था कि कमेंट्स सेक्शन में हजारों लोग उन्हें जवाब देने के लिए टूट पड़े। कुछ यूजर्स ने तो यूएई के सुल्तान से अपील की कि वह राजकुमारी के खिलाफ एक्शन लें। जब राजकुमारी के ट्वीट पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई में एक और ट्वीट किया। राजकुमारी अल कासिमी ने लिखा कि मैंने कभी गाय के पूजा की आलोचना नहीं की। मैंने एक तथ्य रखा था। गाय की एक देवता की तरह से पूजा होती है और हिंदू धर्म शांति का पाठ पढ़ाता है। लेकिन लोगों का एक नया हिंसात्मक राजनीतिक समूह अल्पसंख्यकों को गाली दे रहा है। यह हिंदू धर्म, इस्लाम, यहूदी और ईसाई धर्म में गलत है।’
बता दें कि राजकुमारी अल कासिमी पिछले कुछ महीनों से चर्चाओं में हैं। उनके पिता एक डॉक्टर हैं और मां यूएई के स्कूल में प्रिंसिपल हैं। राजकुमारी के पास आर्किटेक्चर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, एन्टरप्रन्योरशिप, मैनेजमेंट, कम्युनिकेशंस एंड मीडिया की डिग्रियां हैं जो उन्होंने दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज से हासिल की हैं। वह एक लाफइस्टाइल मैगजीन की एडीटर-इन-चीफ भी हैं। राजकुमारी ने ‘ब्लैक बुक ऑफ अरेबिया’ नामक एक किताब भी लिखा है। कतर के आमीर अल थानी के साथ साल 2006 में उनकी शादी भी हुई और दोनों के एक बेटा है। लेकिन कुछ दिनों बाद उनका तलाक हो गया और तलाक के बाद से ही वह दोहा में रह रही हैं। उनके बेटे का प्रिंस थानी ने अपने पास रखा है और वह बेटे को अपने पास रखने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।