…इस शख्स के कहने पर शाहीन बाग के मुसलमान कर रहे हैं प्रदर्शन, देखें वीडियो…

आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक गर्ग ने शरजील इमाम के विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज करवाई है। विवेक गर्ग ने कहा कि शरजील इमाम जो जेएनयू का छात्र है और शाहीन बाग प्रदर्शन का मुख्य आयोजनकर्ता है। इस शख्स ने भारत के खिलाफ बयान दिया है और असम को भारत से तोड़ने की बात कही है। विवेक गर्ग ने मांग की है कि शरजील को गिरफ्तार किया जाए और इसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत FIR दर्ज की जाए।
बता दें कि सीएए के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक वीडियो सामने आया है। जो बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया है और पूछा है कि अगर ये वीडियो एंटी नेशनल नहीं है तो क्या है? संबित पात्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है-दोस्तों शाहीन बाग की असलियत देखें। संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा है कि इसमें कहा गया है कि असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी जिम्मेदारी है। Chicken Neck मुसलमानों का है। संबित पात्रा ने कहा है कि वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि इतना मवाद (मलबा) डालो पटरी पर की इंडिया की फौज असम जा ना सके। संबित पात्रा ने कहा है कि अगर ये देश का विरोध नहीं है तो क्या है।
दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें:
१)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी
२)”Chicken Neck” मुसलमानो का है
३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके
४)सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा
If this is not ANTI NATIONAL then what is? pic.twitter.com/kgxl3GLwx1— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
संबित पात्रा ने इस वीडियो को शेयर करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संबित ने कहा कि जिस प्रकार की बातें शाहीन बाग में हो रही है उसे दिशाहीन बाग कहना चाहिए, दिशाहीन बाग क्या तौहीन बाग कहना चाहिए। ये हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को तौहीन के रूप देखता है। हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को खत्म करने के लिए यहां साजिश रची जा रही है।