कांग्रेस के बड़े नेता का निधन, शाम 5 बजे टीवी डिबेट में हुए थे शामिल

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के अचानक हुए निधन से हर कोई हैरान है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।
जानकारी के मुताबिक, राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को आजतक पर वे डिबेट में शामिल हुए थे। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे। राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
We are deeply saddened by the sudden demise of Shri Rajiv Tyagi. A staunch Congressman & a true patriot. Our thoughts and prayers are with his families & friends in this time of grief. pic.twitter.com/yHKSlzPwbX
— Congress (@INCIndia) August 12, 2020
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने लिखा है कि राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं, वे एक पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है। टीवी डिबेट्स में राजीव त्यागी के साथ नजर आने वाले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 12, 2020
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏
संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों साथ में आजतक पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है। अभी भी शब्द नहीं मिल रहे।”