केजरीवाल की झाड़ू की मार भोजपुरी में सारी पार्टियों बेहाल..

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में शेष ही दिन बाकी हैं। सभी पार्टियां पूरे जोरों-शोरों से चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक दल हर हड़कंड़ा अपना रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दिल्ली में अपनी साख पूरी तरह खत्म कर चुकी कांग्रेस भी इस बार सीटें बटोरने में लगी हुई है।
लेकिन इसी चुनाव प्रचार के बीच केजरीवाल सरकार का एक गाना सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो में केजरीवाल सरकार के काम का बखान किया जा रहा है। गाने में लोग खूब जूमते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लोगों से झाडू पर बटन दबाने की अपील भी की जा रही है।
https://www.facebook.com/AAPkaArvind/videos/vb.347939248636912/117710666212695/?type=2&theater
बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने कई विधायकों का टिकट काट दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके चार उम्मीदवारों को फिर से मैदान में उतारा है। खुद सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से अपनी विधानसभा सीट नई दिल्ली से चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिनकी सीधा टक्कर बीजेपी के सुनील यादव से है।