क्या रिया चक्रवर्ती सच में सुशांत को भेजना चाहती थीं मेंटल हॉस्पीटल?

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। साथ ही सुशांत की गर्लफेंड रही रिया चक्रवर्ती को लेकर भी कई सनसनीखेस खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया के खिलाफ बिहार पुलिस में FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत के पैसे को हड़पने की कोशिश करना, उसके अकाउंट से करोड़ों का हेर-फेर करना, सुशांत पर जादू-टोना करने और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से भी कई खुलासे हुए हैं। कॉल डिटेल्स के मुताबिक, जब सुशांत 20 से 24 जनवरी 2020 के बीच गाड़ी से अपनी बहन रानी से मिलने चंडीगढ़ गए थे तब रिया ने उन्हें 5 दिनों में लगभग 25 कॉल्स किए थे। सूत्रों के मुताबिक, सुशांत ने नवम्बर में अपनी बहन को मदद मांगने के लिए कॉल किया था और चंडीगढ़ जाने के लिए तीन बहनों के साथ टिकट भी बुक कर लिया था। हालांकि, रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ब्लैकमेल किया और उन्हें रुकने के लिए कहा।
फिर दिसम्बर में सुशांत ने नए नंबर से कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सुशांत ने बताया कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं। वो मुंबई से सबकुछ खत्म करके हिमाचल में कहीं सेटल हो जाएंगे। इसके बाद वो खुद गाड़ी चलाकर चंडीगढ़ निकल गए। उन्होंने खुद ड्राइव इसलिए किया क्योंकि गलत दवाईयां लेने की वजह से उन्हें क्लौस्ट्रोफोबिया की शिकायत हो रही थी। सुशांत खुद ड्राइव करके चंडीगढ़ पहुंचे और वहां दो दिन रुके।
इतने में उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने रिया को उनके आने के बारे में बता दिया, जिसके बाद रिया ने उन्हें वापस आने के लिए ब्लैकमेल किया और 3-4 दिनों में 25 बार कॉल की। आपको बता दें कि सुशांत मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने को कहा है। वहीं, खार (पूर्व) में स्थित एक फ्लैट ईडी की निगरानी में है। ऐसा माना जा रहा है कि ये घर रिया के नाम है।
रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराने के लिए बुलाया गया है। उनके भाई शोविक जो सुशांत के साथ दो फर्मों में डायरेक्टर थे, उनको बयान दर्ज करने के लिए अगले सप्ताह बुलाया जा सकता है। रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह को बयान के लिए बुलाया गया है। इसके पहले ईडी ने सुशांत के सीए को बुलाकर 11 घंटे पूछताछ की थी।