जल्द ही 1 लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरी देंगे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सोनू ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। सोनू जल्द ही एक लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरी देंगे। जी हां, सोनू ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने APEC नाम की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इस कंपनी के जरिए उन्होंने नौकरी देने का वादा किया है।
सोनू ने ट्वीट कर लिखा कि ‘जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की AEPC के साथ साझेदारी। pravasirojgar.com के माध्यम से देशभर की ‘अपैरल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों’ में एक लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा। धन्यवाद, जय हिंद’।
जहां चाह, वहां राह!
— sonu sood (@SonuSood) August 7, 2020
मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की AEPC के साथ साझेदारी. https://t.co/70nOGigEkZ के माध्यम से देश भर की ‘अपैरल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों ’ में 1 लाख नौकरियाँ देने का बड़ा वादा|
धन्यवाद #AEPC #AbIndiaBanegaKamyaab
Jai hind 🇮🇳 pic.twitter.com/zJUUfmr0yl
इससे पहले 30 जुलाई को सोनू ने अपने जन्मदिन पर तीन लाख नौकरियां का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था- ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए pravasirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का।’
मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए https://t.co/UWWbpO77Cf का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद् AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का।#AbIndiaBanegaKamyaab pic.twitter.com/rjQ0rXnJAl
— sonu sood (@SonuSood) July 30, 2020
प्रवासी भाईयों को नौकरी दिलाना सोनू सूद का बड़ा कदम माना जा रहा है। उन्होंने बड़ी कंपनियों संग करार करने का काम शुरू कर दिया है। जगह-जगह कोरोना वायरस की मार और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण नौकरी छूट जाने से लोग सड़क पर आ गए। ऐसे में सोनू सूद ने उन्हें घर पहुंचाने के अलावा उनकी रोजी-रोटी का बंदोबस्त करने का भी इंतजाम कर लिया है। सोनू हर जरुरतमंद को हाथ बढ़ाते नजर आए हैं। वे विदेशों से भी भारतीय नागरिकों को लाने में भी लगे हुए हैं। अब तक फिलीपिंस, उज्बेकिस्तान आदि देशों से एक्टर ने भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाने में मदद की है। उन्होंने प्राइवेट फ्लाइट बुक कर उन्हें भारत वापस लाने की मुहीम चलाई थी।