जानिए…कल से क्या रहेगा खुला और किस पर जारी रहेगी पाबंदी ?

देश में कोरोना के संक्रमण को बढ़ते हुए गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन कुछ रियायतें भी दी गई हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने कुछ रियायतें देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में भी दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ रहा है। लॉकडाउन के डेढ़ महीने गुजर जाने के बाद दिल्ली लॉकडाउन खोलने के लिए तैयार है। पूरी दिल्ली को रेड जोन करने से जनता परेशान है। नौकरी जा रही है, अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है, सरकार का रेवेन्यू आना बंद है। करीब 300 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया है, इससे सैलरी नहीं दे सकते। केंद्र सरकार ने पूरी दिल्ली को रेड जोन में रखा है। इसके तहत आने वाली छूट लोगों को मिलेगी। हम आपको बताएंगे कि आपको किस काम के लिए मिलेगी छूट और किस पर जारी रहेगी पाबंदी?
4 मई से इन कामों पर मिलेगी छूट ?
- सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे, जो जरूरी सेवाओं से संबंधित हैं, वहां 100 प्रतिशत लोग आएंगे।
- गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं में डिप्टी सेक्रेट्री और 33 फीसदी स्टाफ आएगा।
- निजी संस्थान में भी 33 फीसदी स्टाफ आएगा।
- सेल्फ एम्प्लॉय को इजाजत दी गई।
- स्टेशनरी, सभी तरह की स्टैंड-अलोन शॉप खुलेंगी।
- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्राइवेट सिक्योरिटी खुलेंगे।
- जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी खुलेंगी, उनकी सप्लाई चेन भी खुलेगी।
- आईटी हार्डवेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं रहेंगी।
- कार में ड्राइवर समेत पीछे 2 लोगों को अनुमति हैं लेकिन सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए।
- शादी में 50 लोगों को इजाजत।
- किसी की मौत हुई है तो वहां 20 लोग से अधिक न हो।
The lockdown has been extended in Delhi for two weeks, but there will be certain relaxations https://t.co/hKudzSRKyQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 3, 2020
ये रहेंगे बंद।
- स्कूल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स, सोशल, पॉलिटिकल, सांस्कृतिक जमावड़ा बंद रहेगा।
- सैलून की दुकान भी बंद रहेगी।
- शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर निकलना बंद।
- पब्लिक ट्रेवल सिस्टम बंद।
- 65 साल से ऊपर बुजुर्ग, गर्भवती, कोई अन्य बीमारी, 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर में रहेंगे।
- कनॉट प्लेस, मॉल और बाजार बंद रहेंगे, लेकिन जरूरी सामान की दुकान खुलेंगी।