दिल्ली: कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा के थप्पड़कांड पर प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने कहा ये…

दिल्ली विधानसभा चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। लेकिन चुनाव वाले दिन भी नेताओं की बयानबाज़ी लगातार जारी रही। और तो और चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को पोलिंग बूथ पर ही थप्पड़ जड़ दिया। इस बात को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि जिस प्रकार से AAP कार्यकर्ता ने अलका लाम्बा के साथ बर्ताव किया है…उसी हिसाब से अलका लाम्बा ने सही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अलका लाम्बा का थप्पड़ मारना बिल्कुल सही प्रतिक्रिया थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला के बाद बदसलूकी के लिए यही जवाब होना चाहिए।
दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लाम्बा आप के एक कार्यकर्ता के बहस करती दिख रही हैं। उन्हें व्यक्ति को थप्पड़ मारने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता है, हालांकि व्यक्ति को थप्पड़ नहीं लगा।
लाम्बा ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके खिलाफ ”बेहद आपत्तिजनक” भाषा का प्रयोग किया। चांदनी चौक से विधायक लाम्बा अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के बाहर थीं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।