दिल्ली: शाहीन बाग में गोली चलाने वाले आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए शख्स का नाम कपिल है। फायरिंग के वक्त आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने कहा कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी किसी और की नहीं चलेगी।
शाहीन बाग में फायरिंग के बाद धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। इस घटना से नाराज प्रदर्शनकारी संविधान के प्रस्तावना पढ़ रहे हैं। अब शाहीन बाग में एक शख्स ने की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
Firing at Shaheen Bagh. #shaheenbagh pic.twitter.com/phs4fcdPzZ
— Vijay Pandey (@pandeyvij9) February 1, 2020
इस घटना के बारे में डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने कहा कि एक शख्स ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लिया गया है।
Delhi DCP Chinmay Biswal on incident of firing in Shaheen Bagh: The man had resorted to aerial firing. Police immediately overpowered and caught him. (file pic) https://t.co/6sDVLyMLUS pic.twitter.com/0I6QwpgF0x
— ANI (@ANI) February 1, 2020
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक नाबालिग ने गोली चलाई थी। जिसमें जामिया यूनिवर्सिटी का शाबाद नाम का छात्र घायल हो गया था। घायल शाबाद को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।