दिल्ली: शाहीन बाग में गोली चलने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक युवक ने फायरिंग की है। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासतमें ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’
Delhi: A man fired bullets in Shaheen Bagh area. Police has taken him into their custody. More details awaited. pic.twitter.com/kzBi74Qti7
— ANI (@ANI) February 1, 2020
इस घटना के बारे में डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने कहा कि एक शख्स ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लिया गया है।
Delhi DCP Chinmay Biswal on incident of firing in Shaheen Bagh: The man had resorted to aerial firing. Police immediately overpowered and caught him. (file pic) https://t.co/6sDVLyMLUS pic.twitter.com/0I6QwpgF0x
— ANI (@ANI) February 1, 2020
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक नाबालिग ने गोली चलाई थी। जिसमें जामिया यूनिवर्सिटी का शाबाद नाम का छात्र घायल हो गया था। घायल शाबाद को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।