भारत-नेपाल सीमा पर जमकर फायरिंग, नेपाली सेना ने भारतीय मजदूर पर की अंधाधुंध फायरिंग, मजदूर की मौत

भारत और नेपाल के बीच तनाव लगातार जारी है। इसी बीच सीमा पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सीमा पर दो गुटों में हुए विवाद के बाद ये फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग शिकार बने। ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग नेपाल की ओर से की गई है।
बता दें कि घटना बिहार में भारत-नेपाल सीमा के पास सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत में लालबन्दी स्थित जानकी नगर बॉर्डर की है। बिहार क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम डिकेश कुमार उम्र 25 वर्ष है, जबकि उमेश राम और उदय ठाकुर को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है। फिलहाल बॉर्डर पर भारतीय एसएसबी और स्थानीय पुलिस डटी हुई है तो वहीं नारायणपुर बॉर्डर पर नेपाली सेना भी डेरा डाले हुए है।
Bihar: One dead, two injured in firing in Sitamarhi near India-Nepal border, confirms Sashastra Seema Bal IG of Bihar sector. Locals allege it was caused due to firing from Nepal side. pic.twitter.com/zr5YaJN9YE
— ANI (@ANI) June 12, 2020
फायरिंग की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सीमा विवाद को लेकर नेपाल लगातार भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। फायरिंग की नौबत क्यों आई इसे लेकर जांच जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और विवरण की प्रतीक्षा है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद गहराया है। ये विवाद कालापानी और लिपुलेख को लेकर है। नवंबर 2019 में, भारत के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नए नक्शे में कालापानी क्षेत्र को शामिल किया गया था जिस पर नेपाल अपना दावा करता रहा है। भारत के इलाके को भी नेपाल अपना बता रहा है।