राम मंदिर भूमि पूजन से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा बयान

राम नगरी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन होने में चंद ही घंटे बाकी रह गए हैं। लेकिन इसे लेकर कांग्रेसी नेताओं के अलग-अलग तरह से बयान सामने आ रहे हैं। भूमि पूजन से ठीक पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि‘सरलता, साहस, संयम, त्याग, भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हुंसमागम का अवसर बने’।
सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।
भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।
मेरा वक्तव्य pic.twitter.com/ZDT1U6gBnb— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2020
प्रियंका गांधी ने लिखा कि 5 अगस्त 2020 को रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया है। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता का अवसर बने, जय सिया राम। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भूमि पूजन का समर्थन किया, साथ ही स्वागत भी किया। उन्होंने लोगों को भूमि पूजन की बधाई भी दी। इतना ही नहीं कमलनाथ ने अपने ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है और भगवा वस्त्र में नज़र आ रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर दिग्विजय सिंह की ओर से भूमि पूजन के वक्त पर सवाल खड़े किए गए थे, उन्होंने कहा था कि अभी शुभ मुहूर्त नहीं है ऐसे में इसे कुछ वक्त के लिए टाल देना चाहिए। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने शुभ मुहूर्त ना होने और भाजपा नेताओं को कोरोना होने के कनेक्शन को जोड़ दिया था जिसपर काफी विवाद हुआ था। इन बयानों के बाद ही भाजपा की ओर से आरोप लगाया जा रहा था कि कांग्रेस एक बार फिर मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगा रही है।