विरुष्का के घर जल्द आयेगा नन्हा मेहमान, कपल ने फोटो शेयर कर दी GOOD NEWS

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। साथ ही विराट ने बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख पावर कपल में शुमार किया जाता है। दोनों स्टार्स अपनी-अपनी फील्ड में शानदार काम करने के चलते सुर्खियों में रहते हैं।
कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक फैन ने अनुष्का से पूछा था कि क्या आपके करीबी आपसे बेबी प्लानिंग के लिए नहीं पूछते हैं? आपकी और विराट की शादी को अब काफी वक्त हो चला है। इस पर अनुष्का ने कहा था कि नहीं, कोई भी नहीं पूछता है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही लोग पूछते हैं।
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। अनुष्का ने बताया था कि विराट मैदान पर भले ही कितने एग्रेसिव क्यों ना हों, लेकिन घर में वो बहुत कूल हैं वही विराट ने अक्सर कहा है कि अनुष्का के चलते उनकी लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं और शादी करने के बाद वे इंसान के तौर पर भी बेहतर हुए हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। उस वक्त विराट काफी नर्वस थे, क्योंकि उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। इस विज्ञापन के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों को अक्सर साथ देखा गया। साल 2017 में दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली थी। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए थे और फैंस के बीच ये शादी हफ्तों तक चर्चा में रही।