शत्रुघ्न सिन्हा ने ऋषि कपूर और रणबीर कपूर पर दी प्रतिक्रिया, कहा- “बाप-बाप होता है”

देश समय बहुत दुख भरे दिन से गुजर रहा है। एक तो कोरोना के संक्रमण से देश बुरी तरह प्रभावित है, तो वहीं दूसरी तरह देश ने अपने जाने-माने दो बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को हमेशा के लिए खो दिया है। दुनिया भर से फैंस इन दोनों कलाकारों को याद कर रहे हैं। हाल ही में बीते दौर के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ऋषि कपूर को याद किया और उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताया।
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने ऋषि कपूर को रोमांस का पोस्टर बॉय कहा। शत्रुघ्न ने कहा कि ऋषि कपूर की विरासत को आगे ले जाना रणबीर कपूर के लिए आसान नहीं होगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद ऋषि कपूर ने अपने स्टायल से रोमांस के पॉस्टर बॉय बनने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन रणबीर कपूर को अभी लंबा सफर तय करना होगा। क्योंकि बाप बाप होता है। इस समय दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया था। रणबीर के साथ मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी नजर आए। बाणगंगा के घाट पर सभी लोग मास्क पहने नजर आए थे। करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने बताया था कि अथॉरिटी ने हरिद्वार जाने की परमिशन नहीं दी थी, इसलिए ऋषि की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित की गई।