शरजील इमाम का एक और भड़काऊ वीडियो आया सामने, कही ये बड़ी बातें…

अलीगढ़ पुलिस ने जेएनयू के छात्र नेता शरजील इमाम की तलाशी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। बता दें कि विवादित वीडियो वारयल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजील की गिरफ्तारी में जुट गई है। अलीगढ़ पुलिस की दो टीमें दिल्ली भेजी गई है। इसी बीच शरजील का एक और नया वीडियो सामने आया है। जो दिल्ली के जामिया का है। इस वीडियो में शरजील यह कहता दिख रहा है कि हमारी ख्वाहिश और आरजू है कि दिल्ली में चक्का जाम हो, दिल्ली ही नहीं पूरी दुनिया में चक्का जाम हो जिस शहर में मुसलमान कर सकता है। दिल्ली पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर शरजील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वीडियो में शरजील आगे कहता है कि मुसलमान हिंदुस्तान के कई शहरों में चक्का जाम कर सकता है। क्या मुसलमानों में इतनी हैसियत नहीं कि उत्तर भारत के शहरों को बंद किया जा सके। यूपी के शहरों में मुसलमानों की आबादी 30 फीसदी है। अरे भाई शर्म करो। 30 फीसदी के ऊपर तो शहर चल क्यों रहा है। हिंदुस्तान का मुसलमान शहर में रहता है, शहरी है, शहर बंद कीजिए।
दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें:
१)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी
२)”Chicken Neck” मुसलमानो का है
३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके
४)सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा
If this is not ANTI NATIONAL then what is? pic.twitter.com/kgxl3GLwx1— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर शारजील का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हिंदुस्तान से असम को अलग करने और भड़काऊ भाषण देता नजर आ रहा है। अब उसकी गिरफ्तारी की कवायद की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने भी शरजील इमाम के बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शरजील पर आईपीसी की धारा 124ए, 153ए और 505ए के तहत केस दर्ज किया है।
शरजील के खिलाफ देश विरोधी भाषण के लिए धारा 124ए के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इमाम पर आरोप है कि उसने 13 जनवरी को शाहीन बाग में भड़काऊ भाषण दिया था। इमाम पर दिल्ली के अलावा अलीगढ़ और असम में भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि का कहना है कि शरजील फिलहाल अंडरग्राउंड हो गया है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ से दो टीमों को रवाना कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इसी बीच हिंदूवादी नेता अमित जानी ने जेएनयू के छात्र नेता शरजील इमाम का सिर काटने पर एक करोड़ रुपये के इनाम देने का ऐलान किया है।