सुशांत केस में CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत इन 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। जिसके बाद सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है। सीबीआई की FIR में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के नाम हैं।
CBI registers FIR against Rhea Chakraborty, Indrajit Chakraborty, Sandhya Chakraborty, Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Shruti Modi, and others in connection with #SushantSinghRajput‘s death case. pic.twitter.com/KEy7iCegcv
— ANI (@ANI) August 6, 2020
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आपराधिक साजिश, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना में एक FIR दर्ज करवाई थी। केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही सुशांत केस में सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। सीबीआई अब मामले की जांच में तेजी लाते हुए इसमें FIR दर्ज की है।
सीबीआई ने बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सुशांत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करवाई, तभी से ये मामला रिया के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
बिहार पुलिस दावा कर रही है कि उसके पास रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई पुख्ता सबूत हैं। इस केस में रिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया। ईडी ने रिया को शुक्रवार को पेश होने को कहा है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी और और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।