सुशांत केस में SC का बड़ा फैसला, मामले की जांच करेगी CBI

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है। लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज एफआईआर को सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कहा कि सभी दस्तावेज सीबीआई को दें। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दे सकती है।
Supreme Court orders CBI investigation in #SushantSinghRajput death case https://t.co/vtrUwi8zu5
— ANI (@ANI) August 19, 2020
वहीं, बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच और उनके ऑफिसर को क्वारनटीन करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि बिहार पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया। ये अन्याय के खिलाफ जीत है। हमें विश्वास है कि सुशांत को न्याय मिलेगा। हम पर कई आरोप लगाए गए। हमें जांच नहीं करने दी गई। पटना पुलिस सब कुछ कानूनी रूप से कर रही थी। रिया की हैसियत नहीं कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करे।
सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा कि- हमारा परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है। हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सीबीआई जांच का सपोर्ट किया था। अब हमें तसल्ली है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलेगा। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। इंसाफ की तरफ ये पहला और बड़ा कदम है। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा। रिया ने कल जो बयान जारी किया था वो केवल सहानुभूति पाने के लिए किया था।
There we go!! Finally!! CBI for SSR!! #CBITakesOver
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 19, 2020
Justice is the truth in action 🙏🏻
— Ankita lokhande (@anky1912) August 19, 2020
Truth wins …. #1ststeptossrjustice pic.twitter.com/2CKgoWCYIL
सुशांत केस की जांच सीबीआई को मिलने के बाद एक्टर का परिवार काफी खुश है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर लिखा- आखिरकार, केस की जांच सीबीआई करेगी। वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा- सच जीता। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। खबरें थीं कि ED सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर मुंबई में सर्च ऑपरेशन कर रही है। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आई है, जिसके मुताबिक ईडी ने दिल्ली से जुड़े एक केस के लिए मुंबई में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया है। इसका सुशांत सिंह राजपूत के मनी लॉन्ड्रिग केस कोई लेना देना नहीं है।