सुशांत केस: रिया की सोसाइटी में दो महिलाओं ने किया हंगामा, चक्रवर्ती फैमिली पर लगाया ‘ब्लैक मैजिक’ का आरोप
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी और हाउसकीपर नीरज के बाद अब सुशांत की गर्लफेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर शिकंजा कस सकती है। रिया चक्रवर्ती के पिता को आज ईडी ने समन जारी किया है। साथ ही कुछ दस्तावेज भी मंगवाए हैं। आज रिया के पिता इंद्रजीत का मीडिया के तीखे सवालों से सामना हुआ। जिसपर एक्ट्रेस के पिता भड़के गए। इसके अलावा रिया की सोसाइटी में घुसकर दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और चक्रवर्ती फैमिली पर ब्लैक मैजिक का आरोप लगाया।
जानकारी के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं खार की रहने वाली हैं। जो सुशांत की फैन लग रही थीं। वे दोनों रिया की सोसायटी की बिल्डिंग में घुसीं और रिया की मां पर काला जादू करने का आरोप लगाने लगीं। दोनों महिलाएं रिया और उनके परिवार से नाराज हैं और उन्हें सुशांत की मौत का दोषी मानती हैं। दोनों महिलाओं ने रिया एंड फैमिली पर अटैक किया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों महिलाओं को बाहर निकाला।
महिलाओं का आरोप है कि रिया की मां सफेद पाउडर का इस्तेमाल करती थी। सुशांत पर 3 महीने तक काला जादू हुआ है। उन्हें काले जादू की बात रिया की मेड और पड़ोसियों से पता चली थी। उन्हें नहीं मालूम था कि वे लोग सुशांत को मार देंगे। उन्होंने रिया को पकड़ने की भी मांग की। जब उन दोनों महिलाओं से पूछा गया कि अगर वे ब्लैक मैजिक के बारे में जानती थीं तो क्यों पुलिस के पास नहीं गईं। तो इसपर दोनों महिलाओं का कहना है कि हमें पुलिस पर यकीन नहीं था इसलिए हम उनके पास नहीं गए। दोनों महिलाओं का ये हंगामा सुन रिया के पिता परेशान हुए और अपने घर के अंदर चले गए।