सुशांत राजपूत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुशांत की मौत की ख़बर सुनकर सदमे में भाभी ने भी तोड़ा दम

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा देश सदमे में है। सुशांत की खुदकुशी के सदमे उनकी चचेरी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को देवर सुशांत के आत्महत्या की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी का निधन हो गया।
सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव पुर्णिया जिले का मलडीहा है। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को झटका लगा और वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गईं। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। वहीं, इधर मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई।
Another tragedy for Sushant Singh Rajput’s family; actor’s sister-in-law passes away.https://t.co/BvIdtaEO8t
— TIMES NOW (@TimesNow) June 16, 2020
परिवार के करीबियों के मुताबिक, सुधा देवी की मौत लगभग उसी वक्त हुई जब सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में हो रहा था। सुशांत की मौत के बाद अब उनकी चचेरी भाभी की भी मौत की वजह से परिवार में जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। नम आंखों से उन्हें मुंबई स्थित विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, अरुण शौरी और विवेक ओबेरॉय, समेत कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।