हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामले में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी महिला फरार हो गई थी। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया। आरोपी महिला का नाम हीर खान बताया जा रहा है।
प्रयागराज में पुलिस को एक महिला के बारे में लोगों ने शिकायत की थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उक्त आरोपी महिला ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो अपलोड की थी। वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उसकी घटिया बातें और बयान लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की थी। इसी के चलते जिले की खुल्दाबाद थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला हीर खान अपना यू-ट्यूब चैनल चलाती है। हाल ही में उसने एक वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट की थी। विवादित वीडियो में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। उसके खिलाफ आईटी एक्ट में का मुकदमा दर्ज हुआ था. अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।