CAA का विरोध कर रही मुस्लिम महिला का बयान, ‘हम हिन्दुस्तान का कानून नहीं मानते’, देखें VIDEO

दिल्ली के शाहीन बाग की तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर में भी नागरिकता कानून को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इस प्रर्दशन के बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला यह कहते हुए सुनी जा रही है कि हम हिंदुस्तान का कानून मानते ही नहीं है, ऐसे कानून से अच्छा है कि आदमी कानून के बिना ही रहे। ऐसा कानून बिल्कुल बकवास है।
जानकारी के मुताबिक, इस महिला के साथ समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में महिला कहती है कि बिल्कुल एक नंबर की इनकी सरकार झूठी, इनके ये जितने भी रक्षक बैठे हैं पुलिसवाले, वो एक नंबर के भक्षक हैं। साथ ही महिला ने यह भी कहा कि रही बात कानून की तो हम हिंदुस्तान का कानून मानते ही नहीं है, ऐसे कानून से अच्छा है कि आदमी कानून के बिना ही रहे। ऐसा कानून बिल्कुल बकवास है हम इसको डेनाई करते हैं।
बता दें कि जब निजी चैनल के पत्रकार ने उस महिला से सवाल किया कि आप कहां से हैं? इसपर महिला कहती है कि हम यहां लखनऊ से हैं। पत्रकार फिर सवाल करता है कि आप संविधान को तो मानती हैं न, तो महिला कहती है कि हां, संविधान को मानते हैं। ऐसे में रिपोर्टर जवाब देते हुए कहता है कि संविधान से ही कानून बनता है।
हम हिंदुस्तान का कानून मानते ही नहीं हैं,
पर संविधान को मानते हैं 😂😂
कृपया इसे शेयर न करें बेइजती हो जाएगी मैडम की 🤣
Via – Aanand@PandeyAshishh @shuklapinku pic.twitter.com/i0pjg3XsjR— Bharat Sharma (@bagibharat) January 25, 2020
महिला का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि क्या महिला है संविधान को मानती हैं, कानून को नहीं। साफ पता चलता है कि प्रारंभिक शिक्षा मदरसे से हुई है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इनको सीरिया भेज दो, वहां कोई कानून नहीं है।