CORONA काल में मदद के लिए आगे आये अक्षय कुमार और सोनू सूद को भारत रत्न देने की मांग

पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। साथ ही कई बॉलीवुड के कई सितारों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। लेकिन दो सितारे ऐसे हैं जिनकी चर्चा चारों ओर रही। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सोनू सूद की।
@akshaykumar and @sonusood helped from the bottom of heart.
— Kangana Ranaut (@akkianjack) June 27, 2020
They deserve Bharat Ratna…..🙏 pic.twitter.com/Nmi4pFjPfv
These are two Real souls ,who are able to get Bharat Ratna award. 🔱🇮🇳@SonuSood & @akshaykumar pic.twitter.com/BBJcAOOgxc
— Kangana Ranaut (@Kangana_Team_) June 23, 2020
कोरोना काल में जिस तरह से ये दोनों सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आए, उसे देखते हुए फैंस ने इन दोनों एक्टर्स के लिए भारत रत्न की मांग कर दी है। ट्विटर पर लोगों ने एक मुहिम छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि ये दोनों एक्टर्स भारत रत्न के योग्य हैंय़ फैंस ने अक्षय और सोनू सूद को रियल हीरो करार दिया है।
These two heros truly deserve Bharat Ratna ❤️#AkshayKumar #SonuSood pic.twitter.com/0PETvy2zup
— B.T💫 (@Akkians_BT) June 20, 2020
गौरतलब है कि अक्षय कुमार हमेशा से ही देशवासियों की मदद के लिए आगे रहे हैं। चाहे वे आपदा/बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी हो, शहीदों के परिवार को डोनेशन देनी हो या कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम केअर्स फंड में 25 करोड़ दान देना। भारत के वीर एप को भी अक्षय कुमार की कोशिशों की बदौलत अच्छी खासी सहायता राशि मिली है। भारत के वीर के माध्यम से सैनिकों के परिवारवालों को मदद भेजी जाती है।
Main two person whom I luv the most both are great actors and a adore persons. Really they deserve BHARAT RATNA@akshaykumar @SonuSood pic.twitter.com/GBK3wDGuEI
— TEJAS PRATAP SINGH (@TEJASPRATAPSIN7) June 26, 2020
वहीं, बात करें सोनू सूद की तो सोनू ने कोरोना काल में जिस तरह शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद की है, वो काबिलेतारीफ है। सोनू बसों का इंतजाम कर लोगों को उनके घर पर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। सोनू ने अपने मुंबई के जुहू स्थित होटल के दरवाजे मेडिकल वर्कर्स के लिए खोले दिए। इसके अलावा पंजाब के डॉक्टर्स को 1500 पीपीई किट्स भी दीं। सोनू की इस दरियादिली को सेलेब्स से लेकर राजनीतिक हस्तियों ने खूब सराहा।