Happy birthday Kapil Dev: क्रिकेटर्स ने इस तरह कहा कपिल देव को हैप्पी बर्थडे

कानपुर। कपिल देव को उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने बर्थडे विशेज भेजी हैं। यहां देखें किसने कैसे किया कपिल देव को विश…
बिशन बेदी
बिशन सिंह बेदी ने कपिल देव को बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया, आज तक के सबसे बड़े इंडियन ऑल राउंडर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं… आज और हमेशा आप पर भगवान की कृपा बनी रहे… ढेर सारा प्यार हमेशा की तरह।
बीसीसीआई
वहीं बीसीसीआई ने भी कपिल देव को बर्थडे विशेज देते हुए लिखा, टीम इंडिया के सबसे बड़े ऑल राउंडर को और 1983 में वर्ल्डकप जिताने वाले कैप्टन को जन्मदिन की बधाई। इसके साथ ही कपिल की बर्थडे वाली एक तस्वीर भी शेयर की।
वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण ने कपिल देव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बधाई का एक मैसेज शेयर किया। लक्षमण ने लिखा, आपको हर रोज ढेरों खुशियां मिलें और आपकी जिंदगी में हमेशा ज्वाॅय रहे। कपिल देव पाजी को हैप्पी बर्थडे।
रणवीर सिंह
वहीं कपिल देव के जीवन से इंस्पार्यड कहानी पर बेस्ड बनी रही फिल्म 83 के स्टार रणवीर सिंह ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं। एक्टर ने कपिल देव को बर्थडे विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे लेजेंड। थैंकयू हमें रास्ता दिखाने के लिए। आपने हमें प्राउड फील कराया है। अब हमारी बारी है।
https://www.instagram.com/p/B6999PjhVz-/?utm_source=ig_embed