SSR: रिया चक्रवर्ती की FIR के बाद सुशांत की बहन ने दिया रिएक्शन, बोलीं-‘झूठी FIR हमें…’

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सुशांत का परिवार रिया चक्रवर्ती को सुशांत की मौत का जिम्मेदार मान रहा है। तो वहीं, रिया ने भी सुशांत की बहन प्रियंका, मीतू सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
रिया चक्रवर्ती का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया। सुशांत को उनकी बहन गैरकानूनी ढंग से दवाईयां दे रही थी जो कि NDPS एक्ट के तहत आता है। रिया की इस एफआईआर के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा कि कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं! #SSRFamilyStandsStrong #UnitedForSSRJustice #WholeIndiaIsSSRFamily
बता दें कि सोमवार को एनसीबी की पूछताछ खत्म होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा स्थित थाने में प्रियंका के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। करीब पौने 6 घंटे तक वो बांद्रा थाने में थीं। रिया के इस एक्शन पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया केस को भटकाने की कोशिश कर रही है। साथ ही रिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
वकील विकास सिंह का कहना है कि रिया जबरदस्ती मुंबई पुलिस को केस में लाने की कोशिश रिया कर रही हैं। ये मामला सीबीआई के हाथ में है और मुंबई पुलिस इसमें कुछ करने का हक नहीं है। रिया का ऐसे शिकायत करना IPC के सेक्शन 182 का उल्लंघन है। अगर रिया की शिकायत को दर्ज किया गया तो सुशांत का परिवार इसपर एक्शन लेगा।