SSR: रिया चक्रवर्ती ने बताया, इन दो लड़कियों की वजह से बेहद परेशान थे सुशांत

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने आज सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ की। सीबीआई ने रिया के कई सवाल पूछे। रिया से जब पूछा गया कि सुशांत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है, उनका क्या खयाल है? इस पर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उनके तमाम चाहने वालों की तरह वो भी खुद भी ये जानना चाहती हैं।
जब रिया से पूछा गया कि उन्हें किसके ऊपर शक है, आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों पैदा हुईं? इसके जवाब में रिया ने दावा किया कि वो चाहती हैं कि दो लड़कियों की जांच होनी चाहिए। ये लड़किया हैं, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघवी और रिया को सुशांत से मिलाने वाली लड़की रोहिणी अय्यर। रोहिणी सुशांत की एक्स मैनेजर भी रह चुकी हैं।
रिया ने आरोप लगाया कि संजना सांघी ने सुशांत के ऊपर #MeToo का आरोप लगाया था। इससे सुशांत बेहद परेशान हो गए थे। बल्कि सुशांत जिस भी जगह जाते थे लोग इसके बारे में उनसे सवाल पूछते थे। इससे वो एकदम अंदर तक परेशान हो जाते थे। रिया ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन सी जगह सांघी चली गई थीं कि उनके नाम पर जब यहां एक शख्स को इतना प्रताड़ित किया जा रहा था तो उन्होंने गूगल पर ये खबरें भी नहीं देखीं। उल्लेखनीय है कि ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान संजना सांघी के नाम पर सुशांत पर ऐसे आरोप लगाए थे। लेकिन करीबन डेढ़ महीने बाद संजना ने इन आरोपों को सिरे नकार दिया था। संजना ने कहा था कि उन्होंने सुशांत पर ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए।
रिया का आरोप है कि संजना ने जानबूझकर इतना समय लिया। यहां तक कि सुशांत को भी ऐसा अंदाजा था कि कोई जानबूझकर उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। इसके बाद रिया ने आरोप लगाया कि रोहिणी अय्यर के इशारे पर भी सुशांत को लेकर कई ‘ब्लाइंड आर्टिकल’ (निराधार खबरें) प्रकाशित किए। रिया का दावा है कि सुशांत को लेकर रोहिणी ने रिया को भी कई अजीबो-गरीब मैसेज भेजे थे। इससे सुशांत सिंह राजपूत बेहद आहत होते थे। रिया ने कहा कि वो इन महिलाओं की भी जांच कराना चाहती हैं कि आखिर उन्होंने सुशांत के साथ ऐसा क्यों किया? इसके बाद रिया ने यह भी कहा कि वो सुशांत की बहन मीतू से भी जानना चाहती हैं कि 8 जून को उनके जाने के बाद 13 जून तक वो सुशांत के साथ रहीं। इस दौरान सुशांत ने क्या कहा?